7:27 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

हरदोई डीएम अनुनय झा को मिला मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर स्थान, उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के लिए मिली मान्यता

*प्रदीप प्रजापति*

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जारी टॉप-10 जिलाधिकारियों की सूची में स्थान मिला है। यह सम्मान उन्हें जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और राजस्व सुधार जैसे अहम क्षेत्रों में सक्रिय और प्रभावी कार्य के लिए मिला है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनकी प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को सराहते हुए यह रैंकिंग जारी की है। जिले के लिए यह उपलब्धि गर्व की बात मानी जा रही है, जिससे अन्य अधिकारी भी प्रेरणा ले सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस