7:30 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

टेक्निकल फॉल्ट ने उड़ान से पहले ही रोक दी उड़ान, लंदन जाने वाले यात्री मायूस

अहमदाबाद। एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 आखिरी क्षणों में तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई, जिससे 200 से अधिक यात्रियों की उम्मीदों को झटका लगा।

घंटों इंतजार के बाद जब उड़ान रद्द होने की घोषणा हुई, तो यात्रियों में गुस्सा और निराशा साफ देखने को मिला। यात्रियों ने एयरलाइन से पूर्ण रिफंड और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया गया है और कहा गया है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस