2:33 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, बदली गई ग्राम पंचायतों की सीमाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पंचायती राज विभाग ने 504 ग्राम पंचायतों को खत्म कर नए सिरे से सीमांकन करते हुए 57695 ग्राम पंचायतों को अंतिम रूप दिया है। विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है, जिसके बाद अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस बार के चुनाव में 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का भी चयन किया जाएगा। पंचायत स्तर से लेकर जिले तक के जनप्रतिनिधियों के लिए यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.