7:27 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

ईरान-इजराइल युद्ध में बढ़ता तनाव, भारतीयों को दी गई सुरक्षित स्थान की सलाह

तेहरान/यरूशलम। ईरान और इजराइल के बीच छिड़ा संघर्ष पांचवें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार हो रही बमबारी और एयरस्ट्राइक्स के बीच अब हालात और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए ईरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़ने और सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।

इधर अमेरिका ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेहरान में रह रहे लोगों को तुरंत शहर खाली करने की चेतावनी दी है। बीती रात इजराइल ने तेहरान पर कई बार एयरस्ट्राइक की, जिसके जवाब में ईरान ने तेल अवीव और हाइफा को निशाना बनाया।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीधे तौर पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर खामेनेई मारे जाते हैं, तो जंग खत्म हो जाएगी, बढ़ेगी नहीं।”

अब तक की जानकारी के अनुसार ईरान में 224 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,481 घायल हैं, जबकि इजराइल में 24 लोगों की जान जा चुकी है और 600 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

इस युद्ध ने सिर्फ दो देशों की सीमाओं को नहीं हिलाया, बल्कि पूरी दुनिया में नई चिंता और अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है। आने वाले दिन बेहद निर्णायक हो सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस