रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शादी के एक दिन पहले, जहां परिवार वाले सजावट और तैयारियों में जुटे थे, वहीं गुलफशां नाम की युवती ने अपने ही मंगेतर निहाल (25) को मौत के घाट उतरवाने की साजिश रच दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गुलफशां का सद्दाम नामक युवक से प्रेम संबंध था। शादी की आड़ में उसने निहाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। प्रेमी सद्दाम और उसके साथी फरमान ने मिलकर निहाल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में बरामद हुआ।
पुलिस ने प्रेमी सद्दाम और फरमान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुलफशां अभी फरार है। परिजन उसका शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। निहाल के परिवार में मातम पसरा हुआ है। शादी की सजावट अब कफ़न में लिपटी एक लाश में बदल चुकी है।
यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं,विश्वास, रिश्ते और मानवीय संवेदनाओं की हत्या है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
प्रदीप प्रजापति
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
