2:30 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मोदी के राज्य में महिलाएं पूर्णतया सुरक्षित-ममता शाक्य

बिल्सी बदांयू 16 जून।

मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिल्सी विधानसभा के गॉव वैरमई वुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता शाक्य, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ने मोदी सरकार के 11साल बेमिसाल बताते हुए मोदी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

ममता शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी हैँ,जिनका सीधा लाभ गरीबों और वंचित वर्ग को मिल रहा है। सरकार किसानों को सम्मान निधि देकर किसानो के हित में काम कर रही है, कृषि क्षेत्र में अन्य योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है.। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के अन्तर्गत देश की अस्सी करोड़ आबादी को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गए है।

मोदी सरकार में महिलाओ को पूर्ण सुरक्षा और सम्मान दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है। कार्यक्रम में बिल्सी नगर के मण्डल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी एवं रामेश्वर शाक्य ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार से जनता को बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम सिंह शाक्य, अमित मिश्रा,नगर महामंत्री निखिल सक्सेना, लीतेश शाक्य, हृदेश शाक्य, मालिक सिंह,राजा राम शाक्य, सत्य वीर, देशराज, प्रदीप शाक्य एवं ओमवीर सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा नगर महामंत्री द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस