अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत दर्जनों वाहन महिला के शव के ऊपर गुजरते रहे सोमवार रहागीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को एकत्र करके पोस्टमार्टम को भेजा ।
बिनाबर से नरेन्द्र सिह चौहान की रिपोर्ट
बदायूं मथुरा हाईवे थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ढकिया मंदिर के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई रात अधिक होने पर किसी ने भी एक्सीडेंट को नहीं देखा सोमवार सुबह गांव के लोग टहलने के लिए हाईवे की तरफ आए तो उन्हें एक महिला का शव रोड पर बिखरा पड़ा दिखाई दिया इसके बाद गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंच गए जिसकी सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे पड़े महिला के शव को एकत्र कर के पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा आसपास के गांव के के लोगों ने बताया मंदबुद्धि महिला थी वह कई दिनों से आसपास के गांव और हाईवे पर दिखा दे रही थी बीती रात अज्ञात वाहन ने मंदबुद्धि महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई . थाना प्रभारी अशोक कुमार कम्भोज ने बताया अभी महिला की शिनाख्त नही हुई है .

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com