2:13 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी शक्ति केन्द्रो पर दी गई मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

उझानी बदांयू 16 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उझानी नगर में मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर नगर के विभिन्न शक्ति केन्द्रों पर गरीबों को चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आज भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में सेवा सुशासन कल्याण के 11 साल बेमिसाल
के अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने लोगों को मोदी व योगी सरकार की गरीबों को चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी।

नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में आठ शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराऐ गये। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया,पवन वार्ष्णेय, राजीव गोयल, अंकित वार्ष्णेय,विशन कुमार,विवेक राष्ट्रवादी, आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.