2:30 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

सुल्तानपुर में तहसील प्रशासन की बड़ी लापरवाही, आय प्रमाण पत्र में दिखाई आवेदक के पिता की आय ₹9 प्रति माह!

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है। तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र में आवेदक के पिता की मासिक आय मात्र ₹9 और वार्षिक आय ₹105 दर्शाई गई है।

इस अजीबोगरीब प्रमाण पत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसके बाद तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आम लोगों ने इसे मजाक और भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण बताया है।

वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह एक टाइपिंग या डेटा एंट्री की गलती हो सकती है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस