6:34 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी उधार के रूपये मांगने पर दबंग भाईयों ने लहूलुहान किया, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप

पीड़ित ने केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के जनता दरबार में की शिकायत, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन।

उझानी 14 जून।
नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज निवासी एलएलबी के छात्र प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि अपने उधार के रूपये मांगने पर नगर निवासी दबंग पिता व उनके दो पुत्रों ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट कर घायल कर दिया।

घायल होने पर कोतवाली गया पुलिस ने आरोपियों को पकडा भी,मगर ना तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की ना मुकदमा पंजीकृत किया ना ही मेरे शरीर पर लगी चोटों का मेडिकल ही कराया। प्रखर ने लिखा कि उन दबंग पिता पुत्र ने पुलिस के सामने ही मेरे साथ अभद्रता की। इससे लगता है कि वह कितने दबंग है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने पर छात्र आज केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के जनता दरबार में पेश होकर उझानी पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। केन्द्रीय मंत्री ने छात्र को विश्वास दिलाया कि उसके साथ न्याय होगा। वहीं एसएचओ को न्यायसंगत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस