बदांयू 14 जून।
बदायूं जिले के मुजरिया थाने के हल्का नंबर 4 गांव सिकन्द्राबाद के प्रधान ने बीट सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से हटाने की गुहार लगाई है।
ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार का कहना है कि गांव में बीट देख रहे एक सिपाही का व्यवहार गांव वालों के प्रति सही नहीं है। छोटे मोटे विवाद का फैसला होने पर बंद करने की धमकी देकर रूपये की मांग करता है।
उन्होंने उक्त सिपाही की मुजरिया इंचार्ज को लिखित शिकायत की मगर कोई कार्रवाई ना होने पर शिकायती पत्र एसएसपी को प्रेषित कर उस सिपाही की जांच कराकर बीट से हटाने की मांग की है।
ग्राम प्रधान ने लिखा है कि अगर उसे गांव से नहीं हटाया गया तो किसी दिन बखैडा होने का अंदेशा है।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com