नगर से बाहर दुकान में था पटाखों के भंडारण का लाइसेंस घर में रखकर चल रहा था बिक्री का धंधा
बिजली फाल्ट होने से घर में रखे बारूद में लगी आग
लाखों का नुक्सान महिलाओं बच्चों को बमुश्किल निकाला ।
कुंवर गांव । कस्बे में होली चौक के पास रहने वाले दो भाई रहीस और अतीक दो मंजिला बिल्डिंग में परिवार के साथ रहते हैं । जहां रहीस का परिवार ऊपर रहता है वहीं अतीक नीचे रहते हैं नीचे अतीक की जूता चप्पल की दुकान भी है । और अंदर ही आतिशबाजी का भंडारण रहता है ।बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे घर में आग लग गई ।घर से आग लपटे निकलने लगी घर में चीख-पुकार मच गई आग का कारण बिजली के फाल्ट से होना बताया जा रहा है उनके घर में रखी आतिशबाजी के भंडारण में आग लगने से एक के बाद एक धमाके होने लगे मोहल्ले के लोग सहम गए ।अफरा तफरी का माहौल हो गया लोगों को तेज धमाका होने की आशंका थी गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ ।लोगों ने हिम्मत जुटाकर महिलाओं और बच्चों को सकुशल बचा कर बाहर निकाल लिया परिवार के मुताबिक उनका सात लाख रुपए का आग में जलकर नुक्सान हुआ है जिसका हल्का लेखपाल बृजेश कुमार ने आंकलन किया है घर में खड़ी एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल व घर के बाहर जूता चप्पल की दुकान में भी आग लग गई । मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ,सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग एक घंटे बाद आग पर काबू पाया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रहीस के पास पुस्तैनी आतिशबाजी का लाइसेंस चला आ रहा है । पूर्व समय में रहीस के पिता लतीफ के नाम लाइसेंस था उनकी मृत्यु उपरांत वहीं लाइसेंस अब रहीस के नाम है बताया जाता है कि रहीस के पास लाइसेंस भले ही नगर के बाहर बनी दुकान में भंडारण का हो लेकिन वह बारूद का भण्डारण और पटाखों की बिक्री का पूरा कार्य घर से ही किया करते थे ।दुकान में वह गंधक पोताश भी बेचते थे ।यह भी बताया जा रहा है कि घर में बारूद का भंडारण करने के कारण उनका लाइसेंस डीएम के यहां से रिन्यू नहीं हो पा रहा है ।
रहीस का शादी पार्टियों में आतिशबाजी पटाख़े छोड़ने की बुकिंग का बड़ा काम है वह दीपावली पर भी कस्बे में बड़ी दुकान लगाते हैं ।यह अधिकारियों की जांच के बाद पता चलेगा कि रहीस के पास बारूद भंडारण की कितनी क्षमता का लाइसेंस है । फिलहाल रहीस के परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है वह आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं बता रहे हैं कि आग कैसे लगी ।घर में कौन कौन था परिवार की महिलाओं का कहना है कि घर में केवल महिलाएं और बच्चे थे दोनों भाई शादी में गए हुए थे।।






लेखपाल के निरीक्षण में नगर के बाहर बनी रहीस की गोदाम में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली गोदाम खाली था लेखपाल बृजेश कुमार ने वृहस्पतिवार सुबह आग से हुए नुकसान का आंकलन करने पहुंचे थे जिसमें अतीक ने आग से लगभग सात लाख रुपए का नुक्सान होने की बात कही ।वहीं लेखपाल बृजेश कुमार ने नगर के बाहर बनी रहीस की गोदाम का भी निरीक्षण किया था जहां गोदाम खाली था उसमें कोई आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री नहीं थी ।।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com