3:31 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में पारा 44 डिग्री तक पहुंचा ठंडे पेय पदार्थ पीकर गर्मी से बचाव करते नजर आए लोग

11 जून
बदायूं में गर्मी चरम पर पहुंचने लगी है। आज भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। नतीजतन जहां लोग घरों से निकलने में कतराते नजर आए। वहीं जो निकले भी वो शीतल पेय पदार्थ पीकर गर्मी से बचाव करते नजर आए। मंगलवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख दिखे। दिन चढ़ने के साथ ही लोग पसीना-पसीना होने लगे। सुबह 11 बजे तक पारा 40 डिग्री को पार गया। वहीं हवा न चलने के कारण उमस भी बढ़ गई। नतीजतन केवल वही लोग घरों से निकले, जिन्हें जरूरी कामकाज थे। चूंकि ऐसे मौसम में डाक्टर्स भी घरों से न निकलने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हाईवे पर भी वाहनों की संख्या काफी कम दिखी। जबकि सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठंडे पेय पदार्थ पीकर गर्मी से बचाव करते नजर आए।सात दिन में लगातार चढ़ा पारा जिले में गर्मी का प्रकोप पिछले सात दिन में लगातार बढ़ा है। तीन जून को जहां पारा 37 डिग्री सेल्सियस था। वहीं चार जून को आंधी के कारण पारा एक डिग्री गिरा। जबकि पांच जून को पारा 39 तो छह को 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सात जून से गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया और पारा लगातार 41 से 42 डिग्री को छू रहा था। जबकि आज 44 डिग्री तक पारा चढ़ गया।
————– जिला संवाददाता सौम्य सोनी


विज्ञापन एक्सप्रेस