2:30 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी इस बार किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

बदांयू 11 जून।

जिन किसानों की अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है, उन्हें भी इस बार किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य पूरा न हो पाने के चलते सरकार ने सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है। सम्मान निधि की राशि 20 जून को किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना शासन की ओर से फार्मर रजिस्ट्री बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्णय लिया गया है लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री बनने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका।

ऐसे में शासन की ओर से बगैर फार्मर रजिस्ट्री के ही इस बार किसानों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया गया है। इस आदेश के बाद से किसानों ने राहत की सांस ली है।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसानों का आधार नंबर, खतौनी में नाम व अन्य प्रपत्रों का मिलान नहीं हो पाने की वजह से फार्मर रजिस्ट्री बनाने में दिक्कत आ रही है। सुधार के बाद ही उनकी आईडी बन सकेगी। 20 जून को किसानों को पीएम सम्मान निधि उनके खाते में हस्तांतरित करने की तिथि निर्धारित हुई है।
सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जो साल में तीन किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। शासन के नए आदेश से इस बार जिन किसानोंं की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है, उन्हें भी सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस