(10000 लोगों ने प्रसाद चखा )
बिल्सी, यज्ञ तीर्थ गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव2025 का भंडारे के साथ समापन हो गया । विशाल भंडारे में अनेक राजनेता उद्यमी धर्म गुरु तथा दूर-दूर से बड़ी संख्यामें श्रद्धालु पहुंचे ! पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, विधायक बिसौली आशुतोष मौर्या , भाजपा नेत्री रजनी मिश्रा,बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी, ओमप्रकाश सागर ललितेश्वरानंद महाराज , सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ! भंडारे में लगभग 10000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया !भंडारे से पूर्व नए वर्ष के लिए अथर्ववेद पारायण यज्ञ आरंभ हुआ । आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराया तथा कहा कि ‘सुख दुख हानि लाभ मान अपमान में विचलित न होना ही अथर्व होना है ! उन्होंने कहा कि अब यह यज्ञ बिना नागा किए वर्ष भर चलता रहेगा अगर पाल सिंह, सुनीता देवी, साहब सिंह, कृष्णपाल आर्य , बद्री प्रसाद आर्य, प्रेमवीर सिंह, अवनेश पाल आर्य, विशेष कुमार ‘अरविंद सक्सेना . ‘पिंकू श्रीवास्तव,सुखबीरसिंह,आदेश उपाध्याय,अशोक उपाध्याय आदि ने विशेष सहयोग किया !
आचार्य संजीव रूप ने सभी का आभार व्यक्त किया ।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
