7:59 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में गर्मी का कहर-पारा 42 पार जेठ की दोपहर में तप रही धरती

बदांयू 10 जून।

बदांयू में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है।

मंगलवार को बदायूं जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। न दिन में राहत है, न ही रात सुकून देने वाली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिन तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

शहरवासियों को तेज धूप और तपिश ने बेहाल कर दिया है। मंगलवार सुबह से ही गर्म हवाओं और चुभती धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम तक भी मौसम का मिजाज नहीं बदला और गर्मी का प्रकोप बना रहा।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अभी कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं के साथ उमस भी बढ़ेगी।

हीट स्ट्रोक से बचें।

शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।

-लू के कारण पसीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।

-लू के कारण चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसे लक्षण हो सकते हैं।

इन्हें लू लगने से खतरा – बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग, बाहरी कार्य करने वाले लोग।

लू से बचने के लिए सुझाव

-जितना संभव हो सके, घर में रहें।

-पर्याप्त पानी पीएं, ठंडे कमरे में रहें, धूप से बचें

-हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

-भारी शारीरिक गतिविधि से बचें

-सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें

सोम्य सोनी बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस