2:46 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

बिल्सी
विधायक हरीश शाक्य के अथक प्रयास से बिल्सी से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है।एआरएम प्रदीप यादव ने बताया यह बस सुबह 8:15 पर बदायूं से चलकर बिल्सी प्रातः 9:00 बजे पहुंचेगी और गजरौला बिजनौर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। पुनः वापसी में यह बस हरिद्वार से रात्रि आठ बजे चलकर बिल्सी सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर सोमानी, जिला महामंत्री लोकेश बाबू वार्ष्णेय, अमित कुमार वार्ष्णेय, राकेश माहेश्वरी, सुरेश चंद्र गुप्ता, दीपक चौहान गोपाल वार्ष्णेय, डैनी महेश्वरी, लव कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस