बदांयू 9 जून।
शरीर को झुलसा देने वाली धूप ऊपर से उमस ने आज लोगों पर सितम ढाया है। आज पारा 42 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।
मौसम बैज्ञानिकों की मानें तो 11 जून से मौसम में बदलाव दिख सकता है। छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।
नगर में रविवार की रात से गर्मी अपने पूरे रंग में नजर आई। तपिश के साथ उमस ने आग में घी का काम किया। मौसम विभाग ने मंगलवार को तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। दिन में पारा के 43 डिग्री तक जाने के आसार जताए हैं।
सोमवार को दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। देर शाम तक उमस महसूस की गई। दिन में धूप की तल्खी इतनी ज्यादा थी कि सोमवार के दिन लोग अनावश्यक बाहर निकलने से बचते दिखे।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार, बुधवार को गर्मी के तेवर तल्ख ही रहेंगे। 11 व 12 जून के बीच बादलों की आवाजाही के साथ छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
