11:55 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

आराम तलबी से शरीर में जम रही चर्बी बढ़ा रही मोटापा

उझानी बदांयू 9 जून।

लोगों की अनियमित दिनचर्या से मोटापा बढ़ रहा है। शरीर में चर्बी के जमाव से जैसे-जैसे मोटापा बढ़ता है, खून में चिकनाई और तीन प्रकार के खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ते जाते हैं। अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) कम हो जाता है। इसी स्थिति में शरीर में हृदय रोग, नसों और गुर्दे की बीमारी और लिवर फैटी होने लगता है। ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित हो जाता है।

सिटी मैक्स केयर मिनी हाॅस्पीटल के पेटरोग विशेषज्ञ डॉक्टर इवा फरमान के अनुसार, शरीर में अतिरिक्त वसा का जमाव नुकसानदेह है। इसके बढ़ते ही दिक्कतों की भी शुरुआत होती है। शरीर के सारे अंग प्रभावित होते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखकर और व्यायाम से इस स्थिति से बचा जा सकता है। शरीर में चर्बी की मात्रा अधिक बढ़ने के कारण डायबिटीज के अलावा कार्डियो वैस्कुलर डिजीज, हाइपरटेंशन, हृदय की धमनी में ब्लॉकेज, सांस की समस्या आदि रोगों के शुरुआती लक्षण मिलने लगते हैं।
इसके साथ ही ब्रेन अटैक, गुर्दा और लिवर रोग का खतरा बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए एक स्वस्थ और संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। जल्द से जल्द वजन घटाने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं लेना चाहिए। वजन घटाने के लिए जीवनशैली में बदलाव करना सबसे अच्छा तरीका है।

-सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाले व्यायाम करें, जैसे कि तेज चलना या दौड़ना –
-पर्याप्त नींद लें- -तनाव बिल्कुल न लें।
-नियमित योग करें।
-शराब व धूम्रपान न करें।————-

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस