आजकल
आजकल कुछ रिश्तो के,
मायने बदल रहे हैं।
चेहरे तो अपने जैसे हैं,
पर अपने बदल रहे हैं।
दोस्तों की कहानियां तो,
किताबों में रह गई ।
हकीकत में तो सब अपने,
इरादे बदल रहे हैं ।
कभी मिले थे जो दिल से,
आज हाल उनका ऐसा है ।
मुझे देखकर के अक्सर ही,
वे अपने ठिकाने बदल रहे हैं।
आजकल कुछ रिश्तो के,
मायने बदल रहे हैं ।
प्रियंका विवेक सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
