8:33 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

मशक्कत के बाद दोपहर को पुलिस ने खुलवाया जाम, छूटे पसीने।

*उझानी प्रसाशन न चेता तो -हाइवे पर रोज लगेगा जाम।******-*******-
काफी मशक्कत के बाद दोपहर को पुलिस ने खुलवाया जाम, छूटे पसीने।

भीषण गर्मी में हाइवे पर लगे जाम में बसों के रूकने से सवारियों को होती है दिक्कत।

उझानी बदांयू 8 जून।
नगर की कृषि उत्पादन मंडी तिराहे पर आऐ दिन मंडी में अपनी मक्का बेचने आने वाले किसानों के वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा करने से बरेली मथुरा हाइवे पर जाम लगना आम बात है। अगर जिला प्रसाशन व यातायात विभाग ने इस रोज लगने वाले जाम को कोई रास्ता ना निकाला तो एक महीने से ज्यादा मंडी में मक्का की आवक के चलते यूंही लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ेगा।

पिछले बर्ष भी एक माह तक यही हालात रहे प्रसाशन ने उससे कोई सबक नहीं लिया। आज सुबह 7 बजे से लगे जाम की सूचना पर 10.30 पर पहुंचे पुलिस के जवानों के पसीने छूट गये। बामुश्किल उन्हें जाम खुलवाने में दो घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर हाइवे पर यातायात सुचारू करवा पाए। इस दरम्यान उनकी बर्दी पूरी तरह पसीने से तर-बतर हो गई।

जाम में फंसे वाहनों की कतारों का आलम यह था कि मंडी तिराहे पर लगा जाम बरीवाइपास तक वहीं कछला की तरफ छतुइया फाटक तक व संतोषी कृपा मंदिर से कश्यप पुलिया तक वाहनों की लाइन लग गई।

कृषि उत्पादन मंडी में तैनात गार्ड अपने गेट पर भी वाहनों की सीधी लाइन लगवाने में कामयाब ना हो सके बस मूकदर्शक बने खड़े नजर आऐ। जाम की वजह है सडक किनारे लगे धर्मकांटे किसान अपने माल की तौल कराने के चक्कर में अपने वाहनों को एक दिशा में ना लगाकर आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं।

चोड़ी सडक पर आने जाने को डिवाइडर की आवश्यकता

हाइवे की चोड़ी सडक पर जाम के झाम से बचने को प्रसाशन को सडक पर डिवाइडर डालने चाहिए वहीं मंडी में प्रवेश को एक गेट व निकास को दूसरे गेट का प्रयोग करना चाहिए। जाम की समस्या पर ध्यान ना दिया तो आने वाले एक माह लोगों को रोजाना जाम के झाम से दो-चार होना पडेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस