5:32 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

ई रिक्शा में कर ने मारी टक्कर 8 घायल

बिल्सी
थाना क्षेत्र वजीरगंज निवासी नंदलाल परौली गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे वापस ई रिक्शा से वजीरगंज अपने घर को लौट रहे थे तभी जैसे ही वे गिरधरपुर मोड पर पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही एक कर ने उनके ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे वह पलट गया उसमें बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे में नंदलाल ,मुन्नी देवी, अर्पित ,राजा बाबू ,कन्या देवी और नन्ही देवी घायल हो गए। ई-रिक्शा के बाद कर ने एक बाइक में भी टक्कर मार दी, जिस पर सवार सुरेश व कृष्णा देवी भी घायल हो गए। इन सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस