उझानी बदांयू 6 जून।
उझानी में चोरी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे, कभी घंटाघर कभी स्टेशन रोड कभी अहिरटोला तो आज बरीवाला बाईपास महाराणा प्रताप चौक के पास मनोकामना मंदिर के पीछे खड़ी दरवाजे पर बाइक चोरी हो गई हीरो एचएस डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
बाइक स्वामी चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया की कोई अज्ञात चोर मेरी बाइक दरवाजे से चुरा कर ले गया इससे पहले भी नगर में काफी बाइक चोरी हो चुकी है। चोर बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं पुलिस प्रशासन मौन है।
आज तक किसी भी बाइक का पता नहीं लग पाया है ना ही चोर पकड़े गए हैं।
वही आज कृषि उत्पादन मंडी समिति में नितेश पुत्र श्रीओम की आढत का दरवाजे का ताला तोडकर गुल्लक से लगभग 25 हजार रुपए की चोरी हो गई।
बताते हैं कि बीती रात 2:00 बजे दरवाजे का ताला तोडकर तिजोरी का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। नितेश ने बताया पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
