9:02 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

गर्मी का कहर- बदायूं में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, अगले 3 दिन दिखेगा हीट वेव

बदांयू 6 जून।

बदांयू समेत पश्चिमी यूपी में एक बार फिर मौसम ने दिखाए तल्ख तेवर। तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को होगी परेशानी।

बदांयू में एक बार फिर गर्मी ने अपनी मौजूदगी का तीखा अहसास कराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में तल्खी नजर आई और सूरज की तेज़ किरणों ने जैसे ही धरती को छुआ, गर्मी का असर साफ महसूस हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी झेलनी पड़ेगी।

हवा की गति धीमी होने और आर्द्रता में कमी के चलते वातावरण भारी व उमस भरा हो गया है। जो राहत बूंदाबांदी और हल्की बारिश के कारण कुछ दिन पहले महसूस हो रही थी, वो अब नदारद है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में न सिर्फ दिन बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। शहरवासी अब दोपहर में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
बताया कि मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, और जून के अंतिम सप्ताह तक बदायूं व आसपास के इलाकों में इसकी दस्तक हो सकती है। तब तक के लिए लोगों को गर्म हवाओं, तेज़ धूप और उमस से जूझना होगा।
—-******जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस