5:33 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया

करीब एक सौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहायिकाओं ने एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया
आसफपुर – बीते गुरुवार को स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय पर विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की सभी न्याय पंचायतों से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की लगभग एक सौ सहायिकाओं ने एक दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें जिला स्तरीय मुख्य प्रशिक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी महिला प्रतिभागियों को अपने अपने कार्य क्षेत्र में दक्षता हासिल करने व गुणवत्तापरक कार्यशैली के गुरुमंत्र सिखाए ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा 12 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक दो अलग अलग सत्रों में सम्पन्न किया गया ।
यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल व मुख्य सेविका विमला देवी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ ।
यह जानकारी मुख्य सेविका विमला देवी ने दी ।
आसफपुर से – दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.