3:25 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन

आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ” The Role of Yoga in Health and Wellness” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सरला देवी चक्रवर्ती के संरक्षण में हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारे मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली से किस प्रकार जुड़ा है। योग का हमारी भारतीय परंपरा में एक समृद्ध इतिहास है, जो कुछ गलत जीवनशैली के कारण लुप्त हो गया है, लेकिन अब इसे पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और अपने अनुभव साझा किए तथा योग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और बताया कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना कितना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा ने किया।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस