6:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा एडीएम अरुण कुमार द्वारा पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन

आज दिनाँक 03.06.2025 को आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व तथा बकरीद के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा एडीएम श्री अरुण कुमार द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व शांति व्यवस्था हेतु जनपद के स्थानीय नागरिक,धर्मगुरुओं,संभ्रान्त व्यक्तियों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुलिस लाइन में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान लोगों से शान्तिपूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के0 के0 सरोज तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधि0गण/कर्म0गण को त्यौहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.