1:52 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर- महीनों से खराब पड़ा सरकारी हैंड पंप , भीषण गर्मी के चलते बूंद – बूंद को तरस रहे ग्रामीण ,जिम्मेदार बेखबर

आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार भले ही स्वच्छ जल जीवन मिशन के तहत आम जनता को पीने के पानी की सुख सुविधा देने का दावा कर रही है पर जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की तहसील बिसौली क्षेत्र के विकास खंड आसफपुर में स्थानीय सरकारी हैंड पंपों की दशा दयनीय है जहां विकास खंड परिसर से लेकर लगभग पांच सौ मीटर की परिधि के अंतर्गत आम आदमी को पीने के लिए स्वच्छ जल नसीब नहीं हो पा रहा है । ऐसा ही मामला विकास खंड आसफपुर का प्रकाश में आया है जहां विकास खंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सरकारी हैंड पम्प पिछले काफी दिनों से खराब पड़ा है जिसके चलते ग्रामीण व राहगीरों को पीने के पानी नसीब नहीं हो रहा है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकास खंड कार्यालय के इर्द गिर्द लगभग पांच सौ मीटर की परिधि में किसी भी सरकारी हैंड पम्प का पानी पीने योग्य नहीं है , सरकारी हैंड पंपों का पानी दूषित होने के कारण तरह तरह की बीमारियां पनपने की आशंका बनी हुई है ।
इस जनहित से संबंधित जानकारी जिम्मेदारों से ली गई तो काफी हीलाहवाली के बाद कई दिनों से खराब पड़ा सरकारी हैंड पंप ठीक करवाने की हामी भर ली है ।
यह जानकारी गांव के ही एक वरिष्ठ नागरिक बाबूराम मौर्य ने दी है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.