8:12 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- बकरा ईद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी का आयोजन

बकरा ईद के त्योहार को लेकर पीस कमेटी का आयोजन हुआ

सहसवान (बदायूं )सहसवान कोतवाली परिसर में बकरा ईद के त्योहार को लेकर एक पीस कमेटी का आयोजन हुआ जिसमें एसडीएम सीओ ओर कोतवाली प्रभारी के साथ साथ नगर के धर्म गुरुओं के साथ साथ सभ्रांत लोग मौजूद रहे।आपको बताते चले प्रशासन हमेशा कोई भी त्योहार हो उससे पहले शांति व्यवस्था बनी रहे इसलिए नगर के लोगो के साथ पीस कमेटी की बैठक रखता है जिससे जनता के सुझाव भी पुलिस प्रशासन को मिल जाते है और प्रशासन के निर्देश जनता तक पहुँच जाते है।इसी क्रम में सहसवान कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुली जगह में कुर्वानी नही करेगा और न ही सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट करेगा जिससे शांति व्यवस्था में कोई आंच आये।वही क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ईद की नमाज़ ईदगाह के अंदर ही पड़े रोड पर कोई नमाज़ अदा न करे और खुशी के साथ त्योहार बनाये शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। ईओ राजेश कुमार ने कहा नगर में पानी व्यवस्था से लेकर नगर की गलियों की साफ सफाई करवा जी जाएगी साथ ही कल से खुले में घूमने वाले जानवरो को भी बंद करवा दिया गया है।अगर कोई शिकायत हो तो मुझे बताए अन्यथा हमारे एसडीएम सीओ कोतवाल को बताए।ओर हमेशा की तरह प्रेम के साथ त्योहार मनाए।

वही धर्मगुरु अस्पाक रज़ा साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि सहसवान गंगा जमुना तहज़ीब की मिसाल है समूचे देश मे एकता और प्यार के लिए सहसवान को याद किया जाता है।यहाँ होली ईद पर एकता देखने को मिलती है कोई महसूस ही नही करता हिन्दू कोन है मुस्लिम कोन है श्री रज़ा ने कहा कि सहसवान में ये भाईचारा हमेशा कायम रहे मेरी दुआ हमेशा यही रहती है। अंत मे सहसवान कोतवाली के शानदार प्रभारी राजेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी धर्म गुरु एवं नगर के संभ्रांत लोगो का धन्यवाद किया और कहा कि जब भी पीस कमेटी की बैठक होती है आप लोग हमेशा आते है श्री बहादुर ने कहा अगर त्योहार वाले दिन किसी को भी कोई समस्या आ रही हो तो मुझे कॉल करके अवगत कराएं जिससे हम समस्या का समाधान कर सके।

इस दौरान सचिन शर्मा पुत्तन आज़ाद शाकिर अंसारी सभासद ज़ाकिर कुरेशी सभासद प्यारे कुरेशी सभासद पूरण लाल और नगर की मस्जिद के इमामो के साथ साथ नगर के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

/रविशंकर


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.