9:58 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

बदायूं 31/5/ 2025 आज प्रांतीय आवाह्न पर मोहल्ला सोथा में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद साहब के आवास के प्रांगण में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी जयंती पर याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अहिल्याबाई होलकर को याद करते हुए शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि 31/5/ 1725 में दिन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में जामखेड कस्बे के ग्राम चांडी में अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ महिलाओं को दिए जा रहे सैन्य प्रशिक्षण में तीर और भाला चलाना सीखकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। लोक सेवा के उन्होंने इतने कार्य किए कि उनको लोग लोक माता कहते संबोधित करते थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अली, वसीम अहमद ने उन्हें याद करते हुए कहा की रानी अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की कुशल महिला शासको में थी जिन्होंने 1767 में राजगद्दी की बागडोर संभाली और अगले 30 वर्षों तक इंदौर पर शासन किया अहिल्याबाई ने न सिर्फ महिला शक्ति करण के नारे को बढ़ाया बल्कि भारत में कई शिव मंदिरों का निर्माण कराया।
जयंती कार्यक्रम में डॉ जावेद मिस्त्री सैयद नदीम उद्दीन, इकरार अंसारी हामिद अंसारी, राशिद खान, साजिद सुरेंद्र कल्लू ,शमशाद प्रधान, नरेश कुमार विष्णु देव आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद भाई ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस