आल इण्डिया जमात ए सलमानी रजि की बैठक मोहल्ला कबूल पुरा प्रदेश अध्यक्ष जहीर अहमद सलमानी के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता जमात के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद असरार अहमद सलमानी ने की,प्रदेश अध्यक्ष जहीर अहमद सलमानी ने बैठक को संबोधित करते हुए ,बदायूं जिले के सलमानी समाज के लोगों से कहा कि आप लोग जल्द से जल्द संगठन की सदस्यता ग्रहण करें क्योंकि यह आपके लिए ऐतिहासिक अवसर है कि आप अपनी इच्छा अनुसार वोटिंग कर अपना मनपसंद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकेंगे सदस्यता अभियान 15/9/25 तक चलेगा ,राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद असरार अहमद सलमानी ने कहा पूरे देश में संगठन का सदस्यता अभियान शुरू हो चुका संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक सलमानी के घर जाएं और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना कर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं,जिला अध्यक्ष नदीम सलमानी के कहा बदायूं में संगठन के सदस्य बनाने का कार्य शुरू किया जा चुका है और संगठन द्वारा तय की हुई सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाएगा, जिला महासचिव इफ्तेखार सलमानी के कहा सलमानी समाज के लोग अब संगठन का महत्व जानते और मुझे उम्मीद है कि सदस्यता अभियान बदायूं में पूरी तरह सफल होगा,
बैठक में,फैसल सलमानी, मोहम्मद फैज सलमानी, मोहम्मद आक़िब सलमानी,अरवाज़ सलमानी,इकराम सलमानी, मोहम्मद फिरोज सलमानी, मोहम्मद वसीम सलमानी, सलमान सलमानी आदि मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

