12:28 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

नरैनी – उमस भरी गर्मी में पल-पल रुला रही लो बोल्टेज बिजली

नरैनी (बदायूं)।। बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है और पंखे, कूलर, एसी बेकार हो गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों
शहर में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है और पंखे, कूलर, एसी सब बेकार हो गए हैं।
भीषण गर्मी में क्षेत्र के अधिकांश गांवों में दिन-रात पल-पल हो रही बिजली कटौती के साथ कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। यह समस्या तब पैदा हो रही है, इतना सब कुछ होने के बाद भी इस बार पिछली गर्मियों के अपेक्षा बिजली के हालात बेहद खराब हैं। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।
पंखे, कूलर और एसी दिन-रात हो रही बिजली कटौती से बेकार पड़े हैं। इससे लोगों को घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अघोषित हो रही बिजली कटौती से बेहद परेशानियां हो रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.