3:02 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मृतक मुनेन्द्र यादव के पिता से बात कर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

आज दिनांक 29 मई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्षरामा शंकर शंख धार ने एक प्रतिनिधि मंडल विचोला गांव जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा की अध्यक्षता में भेजा प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी झा झ न सिंह जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना नगर अध्यक्ष उझानी चंद्र मोहन वर्मा रामू ग्राम अध्यक्ष आदि ने मृतक के पिता से बात की तथा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने इसी मेंथा की फैक्ट्री पर 1 अप्रैल को धरना दिया याद उसे दिन खाद्य विभाग के अधिकारी एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारी उसे फैक्ट्री पर पहुंच जाते और उसे फैक्ट्री को सील कर दिया जाता तो शायद यह दुर्घटना बच जाती है क्योंकि कुंडा गांव का पानी इस फैक्ट्री से पूर्ण रूप से दूषित हो चुका था किंतु प्रशासन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा भारतीय किसान यूनियन टिकैत बदायूं 6 माह से ज्यादा इस नकली मेंथा बनाने की फैक्ट्री का विरोध कर रही है किंतु प्रशासन उद्योगपतियों के सामने नतमस्तक है इस मुद्दे को हरिद्वार की पंचायत में टिकैत जी के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा फैक्ट्री द्वारा नकली मेंथा केमिकल से बनाने के कारण किसानों का मेंथा₹1000 किलो से नीचे बिक रहा है यदि यह फैक्ट्रियां नकली मेंथा ना बनाएं तू किसानों का मेंथा ₹5000 किलो से कम नहीं बिकेगा सरकार को किसान हित में केमिकल द्वारा बनाने की फैक्ट्री पूरे प्रदेश में बंद कर देनी चाहिए
हरिद्वार से वापस आने के बाद नकली मेंथा बनाने वाली फैक्ट्री के खिलाफ आर पार की लड़ाई होगी
रामा शंकर शंख धार जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैत बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.