4:00 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

आर.के.पब्लिक की छात्रा ध्वनि माहेश्वरी ने नाम रोशन किया

मुजरिया क्षेत्र का शिक्षण संस्थान आर.के.पब्लिक की छात्रा ध्वनि माहेश्वरी ने नईदिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस चैंपियनशिप में प्राप्त किया पांचवां स्थान
द्वितीय नईदिल्ली ओपन इंटरनेशनल फाइड रेटेड रैपिड और बिल्टिज चेस चैंपियनशिप में ध्वनि माहेश्वरी ने रैपिड और बिल्टिज चैंपियनशिप के 9-9 राउंड में खेलते हुए कक्षा 8 की छात्रा ध्वनि माहेश्वरी ने रैपिड में अपने एज ग्रुप में पांचवा स्थान प्राप्त किया व बिल्टिज में अंडर 10 रहते हुए अपना व अपने शहर का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन आई.एन.ए. स्टेडियम दिल्ली में सारा फाउंडेशन की ओर से कराया गया था जिसमें 750 से ज्यादा रेटेड और अनरेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
ध्वनि की इस उपलब्धि पर उनको सारा फाउंडेशन और ए.आई.सी.एफ. की ओर से सम्मानित किया गया। ध्वनि के प्रदर्शन को देखकर स्कूल के प्रबंधक श्री आशीष अग्रवाल व श्री अम्ब्रीश अग्रवाल जी एवम् प्रधानाचार्य श्री सुखवीर सिंह सिकरवार जी ने उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.