2:38 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जनता अस्पताल में ड्यूटी करने गया युवक लापता

पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को दी तहरीर

परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल

कुंवर गांव । बदायूं के एक निजी अस्पताल में ड्यूटी करने गया एक युवक पांच दिन से लापता है परिवार वाले ढूंढ ढूंढ कर परेशान हो चुके हैं पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कुंवर गांव थाने में तहरीर दी है।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव हरनाथपुर मुस्तखुर्जा निवासी वेदराम बदायूं के निजी जनता अस्पताल में मार्केटिंग का कार्य करते थे । पत्नी संतोष का कहना है उनके पति वेदराम 21 मई को सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल में ड्यूटी करने गए थे लेकिन शाम को घर वापस नहीं आए परिजनों उनको रिस्तेदारो व अन्य जगहों पर ढूंढा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका । पत्नी संतोष ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है वहीं पत्नी संतोष ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति वेदराम को अस्पताल में दस हजार रुपए की सैलरी पर रखा गया था वेदराम को अस्पताल में रहते लगभग दो वर्ष हो गए थे ।लेकिन अस्पताल मालिक ने कभी उनको पूरे पैसे नहीं दिए कभी सौ रुपए दे दिए तो कभी दो सौ रुपए दे दिए । वहीं वेदराम की पत्नी संतोष अपनी दो बेटियों व दो बेटों के साथ पति के लापता होने पर परेशान हैं उसके सामने आर्थिक स्थिति का पहाड़ सा टूट पड़ा है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.