11:13 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : विकास खंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली

इस्लामनगर : ऑपरेशन सिंदूर की याद में जश्न मनाते हुए विकासखंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई विकासखंड कार्यालय पर पहुंचकर समापन हुई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, भाजपा नेता हितेंद्र शंखधार, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव पहलवान, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा उर्फ राजू कटिया, शरद बजाज, प्रधान अभय यादव, अंकित वार्ष्णेय, शिवम दादा, कपिल आर्य, निगमेश्वर मिश्रा, ठाकुर राजवीर सिंह, कान्ता प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस