1:39 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी मंदिर ( पंजाबी मंदिर ) बदायूं में वार्षिकोत्सव – मैं और मेरा तू और तेरा यही माया है – पूज्य महंत श्री खुशहाल दास जी महाराज।

मैं और मेरा तू और तेरा यही माया है – पूज्य महंत श्री खुशहाल दास जी महाराज।

बदायूं शहर के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ जी मंदिर ( पंजाबी मंदिर ) बदायूं में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं इस अवसर पर श्री सत जींदा कल्याणा आश्रम ( कलानौर ) से पूज्य महंत श्री खुशहाल दास जी महाराज जी का आगमन इस अवसर पर संगीतमय श्री सुंदरकांड जी का पाठ व्याख्या सहित किया गया एवं महाराज जी के प्रवचनों का श्रवण करने का पुण्य भी भक्तगण प्राप्त कर रहे हैं ।

महाराज जी ने आज अपने प्रवचनों में बताया कि –

मैं और मेरा, तू और तेरा- यही माया है, जिसने समस्त जीवों को वश में कर रखा है॥ इंद्रियों के विषयों को और जहाँ तक मन जाता है, हे भाई! उन सबको माया जानना।

श्री सनातन धर्म सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष मई माह में श्री रघुनाथ जी मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है जिसके कार्यक्रम 18 मई से शुरू हो जाते हैं एवं 27 मई को श्री विष्णु महायज्ञ पूर्ण आहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी श्री सनातन धर्म सभा द्वारा किया जाता है।

इस वर्ष के कार्यक्रम में दो दिवस के लिए पधारे पूज्य महंत श्री खुशहाल दास जी महाराज जी को श्री सनातन धर्म सभा की और से सम्मानित किया गया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्ढा जी, महामंत्री श्री ओम प्रकाश कोचर जी, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार नारंग जी, श्री यशपाल मिनोचा जी श्री सत जींदा कल्याणा कमेटी से श्री मान सुदर्शन लाल बत्तरा जी के साथ अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गणों के साथ विशाल जन समुदाय उपस्थित रहा।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में श्री विश्व हिन्दू परिषद महिला संकीर्तन मंडल, श्री बाल दुर्गा मंडल, श्री सुंदर काण्ड कमेटी का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

24 एवं 25 मई की रात्रि कार्यक्रम के पश्चात भी भक्तगणों के लिए सभा की और से भंडारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी । वार्षिकोत्सव के कार्यक्रमों का समापन 27 मई को श्री विष्णु महायज्ञ पूर्ण आहुति एवं विशाल भंडारे के साथ होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस