6:01 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

बृजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह के गैर जनपद अमरोहा स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह्र देकर भावभीनी विदाई दी गई

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह के गैर जनपद अमरोहा स्थानान्तरण होने के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह्र देकर भावभीनी विदाई दी गई।*

आज दिनाँक 25-05-2025 को क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह का स्थानान्तरण जनपद अमरोहा होने के उपलक्ष्य में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी शुभकामनाएं दी गई । इस दौरान समस्त अधि0/कर्म0गण द्वारा अपर क्षेत्राधिकारी उझानी के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी शुभकामनाएं दी गई। क्षेत्राधिकारी उझानी श्री शक्ति सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने सर्किल क्षेत्र उझानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,जनसेवा की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बिजेन्द्र द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के0 के0 सरोज ,क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार,क्षेत्राधिकारी सहसवान श्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी तथा प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस