वजीरगंज बदायूं
कस्बा वजीरगंज के वार्ड नंबर एक मोहल्ला सोहन नगर निवासी 70 वर्षीय गिरीश चंद्र वार्ष्णेय के परिवार में सुबह 11:00 तक माहौल बहुत ही खुशनुमा था घर परिवार के लोग स्नान करने के बाद खानपान की व्यवस्था में लगे हुए थे कि अचानक ही 68 वर्षीय रामबाला वार्ष्णेय पत्नी गिरीश चंद्र वार्ष्णेय के सीने में दर्द का एहसास मालूम हुआ परिजन उन्हें लेकर कस्बे के ही चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें हार्ट अटैक बताया और बाहर ले जाने की सलाह दी रामबाला को उनके परिजन बाहर ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे की पति गिरीश चंद्र वार्ष्णेय के सीने में भी तेज दर्द उठा और उन्हें भी हार्ट अटैक पड़ गया डॉक्टर ने गिरीश चंद्र को दवा दी और बाहर ले जाने की सलाह दे दी वार्ष्णेय दंपति के पुत्र उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं पहुंचे चिकित्सक उपचार कर पाते उससे पहले ही गिरीश चंद्र वार्ष्णेय ने दम तोड़ दिया परिवार के लोग कुछ समझ पाए उसके 10 मिनट बाद ही उनकी पत्नी रामबाला वार्ष्णेय ने भी दम तोड़ दिया एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर से जहां परिजनों
में कोहरा मच गया वही कस्बे में भी सन्नाटा पसर गया बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक दंपति के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की कस्बे में एक साथ पति-पत्नी की आकस्मिक मौत पर लोगों ने पति-पत्नी में अटूट प्रेम बताया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

