1:38 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने रूकवाया

राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों में भारी अनियमिताओं के चलते सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्माण कार्य रूकवाया

सहसवान (बदायूं)नगर राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार द्धारा किए जा रहे भारी घालमेल अनियमिताओं के चलते सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य करने पर तत्काल रोक लगाते हुए मंडलीय क्षेत्रिय प्रबंधक दीपक चौधरी से तत्काल कार्यदाई संस्था को ब्लैक लिस्ट किए जाने की मांग की।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार सिंह टीम के साथ सहसवान राजकीय परिवाहन निगम बस स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करने पहुंचे थे।जहां उन्हें कार्यदाई संस्था द्धारा बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्ता की अनुदेखी करने तथा निगम की चिन्हित भूमि पर निर्माण कार्य न कराकर अपनी मर्जी से निर्माण कार्य करने को गंभीर मानते हुए मामले की जानकारी तत्काल मोबाइल के माध्यम से मंडलीय क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी को देते हुए कार्यदाई संस्था से तत्काल निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए तथा कहा की किसी भी कीमत पर निर्माण कार्य न करें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्माण कार्य की फोटोग्राफी वीडियो ग्राफी का अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस