उझानी बदांयू 24 मई।
उझानी में चोर उचक्को के होंसले इतने बुलंद हे कि घंटाघर चोराहे से एक बाइक सवार की डिग्गी में रखे (5.50 लाख )साढ़े पांच लाख रुपए दिन दहाड़े किसी ने निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली पुलिस कछला रोड पर दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने में लगी है।
कासगंज जिले के थाना सिकंदर पुर के गांव बहौरी निवासी हरीओम दीक्षित पुत्र शांतिस्वरूप ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि वह 22 मई दिन बृहस्पतिवार को उझानी की भारतीय स्टेट बैंक शाखा से चार लाख रुपए निकाल कर लाया। डेढ लाख उसके पास पहले से थे। अपनी पत्नी व बेटी को बाइक पर बैठाकर वह दोपहर तीन बजे घंटाघर चोराहा पर रुका क्योंकि पत्नी व बेटी को बाइक से उतारना था। इतने में ही किसी उच्चके ने हरी ओम की बाइक की डिग्गी से रूपयों का थैला निकाल लिया।
पत्नी बेटी को बाइक से उतारने के बाद डिग्गी खुली देख हरीओम के होश फाख्ता हो गये। उसमें सफेद थेले में रखे रूपये, आधार कार्ड, पेनकार्ड आदि गायब था।
पीड़ित ने काफी खोजबीन की इधर-उधर राहगीरों व दुकानदारों से पूछा कोई जानकारी ना मिलने पर कोतवाली गया जहां पुलिस को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताते हैं कि अब पुलिस कर्मी कछला रोड पर दुकानों के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जबकि पीड़ित ने जिस जगह की घटना बताई है, वहां पुलिस का सहायता बूथ भी मौजूद है। फिर भी घटना होना दर्शाता है कि चोरों के दिल में पुलिस का कोई खौफ नहीं।——————— राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com