9:02 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा वंदे मातरम के लगाए गए नारे

वीर सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ता आएं मैदान में

सहसबान (बदायूं) आज शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश ग्रामीण क्षेत्र में भी अलग ही दिखाई दिया अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्राम वासियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली हर हाथ में तिरंगा था मुट्ठीबंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे लगाते हुए एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की गूंज अलग ही दिखाई दे रही थी तिरंगा यात्रा की रैली में ग्राम वासियों में अलग ही जोश दिखाई दिया यह तिरंगा यात्रा कई गांवों में घूम कर संपन्न हुई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की तादाद में ग्राम वासी लोग उपस्थित रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस