बदांयू 23 मई।
नियमों की अनदेखी कर जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक डबल डेकर बसों का संचालन हो रहा है। इससे आए दिन हादसे भी हो रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। आलम यह है कि बस संचालकों ने जगह-जगह अपने कार्यालय खोल रखे हैं। जहां से टिकट बुकिंग की जा रही है।

जिला मुख्यालय से रोडवेज बसों का संचालन सही से न होने के कारण मार्गों पर निजी बस संचालक हावी है। शहर से मथुरा, कासगंज,हाथरस, राजस्थान, रोहतक, जयपुर जैसे तमाम स्थानों के लिए यहां से काफी संख्या में लोग काम करने व निजी कार्याें से जाते है। बसों का संचालन न होने से यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। इसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर परिवहन किया जा रहा है। हाल ही में उझानी क्षेत्र में डबल डेकर बस से हादसा हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए। वहीं चालक की इस हादसे में मौत हो गई।
डबल डेकर बसों का संचालन सही से हो सके इसको लेकर पूरी टीम को तैयार किया गया है। यह टीम तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के मुख्य हाईवे पर अपना कार्यालय संचालित कर रही है। यहां से यात्रियों की टिकट बुकिंग की जा रही है। जहां कार्यालय पर मौजूद लोगों को टिकट के हिसाब से कमीशन दिया जा रहा है।
इन बसों में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। इसके चलते इन बसों का संचालन रात के समय किया जाता है। जबकि दिन में यह बसें सुबह 6 बजे तक देखी जा सकती है।दिन में नजर नहीं आती।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
