उझानी बदांयू 23 मई।
नगर के रामलीला ग्राउंड में पिछले बुधवार को लगने वाले बुद्ध बाजार में खरीदारी करने आऐ कादर चौक थाने के गांव कुंडेली बादुल्लागंज निवासी जुबेर अली पुत्र दौलतशैर की बाइक पर अज्ञात चोर ने हाथ साफ कर दिया।
जुबेर अली ने अज्ञात चोर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि वह पिछले बुधवार को सामान खरीदने को अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक छोटे गेट पर खड़ी कर गया। लौटकर आया तो बाईक गायब थी आस-पास खोजा ना मिलने पर कोतवाली पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।
उझानी गांव बरामालदेव में हरिजन महिला की पिटाई मामले में 6 के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत।*****
उझानी बदांयू 23 मई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासिनी अनीता पत्नी सुभाषलाल ने पड़ोसी छ लोगों पर जातिसूचक गालियां देने के साथ पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी के आदेश पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। जांच सीओ शक्ति सिंह करेंगे।
दर्ज रिपोर्ट में अनीता ने लिखा कि वह अनुसूचित जाति की है गांव के विदेश कश्यप की पत्नी लक्ष्मी मेरे दरवाजे के सामने अपने बच्चों से लेट्रिंन कराती है। मना करने पर जातिसूचक गालियां दी।
लिखा है कि 16-4-25 को फिर बच्चे से लेट्रिन कराई विरोध पर बाबू कश्यप,रोहदास, सोनू व बाबू की पत्नी ने मिलकर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
अनीता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया तो डाॅ ब्रजेश कुमार सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह को सोंप दी है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
