1:38 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार की अध्यक्षता में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा जोश- भारत माता की जय से गूंजा सहसवान, खूब लहराया तिरंगा

सहसवान :- भारतीय सेना के अद्भुत साहस और पराक्रम का अद्वितीय परिचय देने वाले ऑपरेशन सिंदूर की अविस्मरणीय सफलता और जय हिंद की सेना के सम्मान में 113 विधानसभा सहसवान के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनुज माहेश्वरी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा के नेतृत्व में नगर सहसवान में दिव्य भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो कि अनुज माहेश्वरी के कार्यालय से प्रारंभ होकर नयागंज, नवादा व विल्सनगंज चौराहे होते हुए तहसील पर पूर्ण हुई। यात्रा की रूपरेखा नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के निर्देशन में सम्पूर्ण हुई। यात्रा की अध्यक्षता पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने की।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, पूर्व प्रधान मयँक गुप्ता, अनुराग दीक्षित, सुभाष गौड़, वीरपाल यादव, परमवीर शाक्य, ललतेश ठाकुर, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, राजेन्द्र कश्यप, बॉबी कोली, अवढर शर्मा, सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नागरिकगण एव विद्यायल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस