1:38 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गए नारे।

*वीर सैनिकों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ता आएं मैदान में*

सहसबान (बदायूं)-दहगबां ब्लॉक में बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश दंहगबा में अलग ही दिखाई दिया अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता के कार्यालय से शुभारंभ हुई हर हाथ में तिरंगा था मुट्ठीबंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे लगाते हुए एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की गूंज अलग ही दिखाई दे रही थी तिरंगा यात्रा की रैली में युवाओं में अलग ही जोश दिखाई दिया यह तिरंगा यात्रा पूरे दंहगबा में घूम कर संपन्न हुई। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। इस मौके पर दंहगबा ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता,मयंक गुप्ता, नामित गुप्ता, जफर अली, ललतेश कुमार शाक्य,दर्शन कश्यप, एच.डी., उमर सैफी, राधेश्याम राणा, परमवीर शाक्य, नवाब कुरैशी, शरीर मौलाना, इसरार सलमानी, रशीद सलमानी यदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस