3:32 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सहसबान- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा

सहसबान (बदायूं) सहसवान ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश मंगलवार को सहसवान की सड़कों अलग ही दिखाई दिया अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा अनुज माहेश्वरी के कार्यालय से शुभारंभ हुई यह तिरंगा

यात्रा पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में निकाली गई हर हाथ में तिरंगा था मुट्ठीबंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में भारत माता के जयकारे लगाते हुए स्कूल के बच्चों एवं युवाओं में अलग ही जोश दिखाई दिया यह तिरंगा यात्रा अनुज महेश्वरी कार्यालय से नयागंज, नवादा, बाजार विल्सनगंज, होते हुए तहसील पर जाकर संपन्न हुई। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। इस मौके पर दंहगबा ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता, अनुज महेश्वरी, मयंक गुप्ता, नामित गुप्ता, पियूष महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, सौरभ महेश्वरी,अबढर शर्मा, पुरूत्तम टाटा,सुभाष गॉड, चौधरी पुत्तन आजाद,अनुराग दिक्षित,वीरपाल यादव,हिमांशु महेश्वरी, अजय यादव, बॉबी कोहली आकाश वाल्मीकि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस