1:25 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मायके से दो लाख ना लाने पर दो बच्चों सहित विवाहिता को निकाला, 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उझानी बदांयू 18 मई। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी रामदास शर्मा की बेटी शोभा ने दहेज में दो लाख ना लाने पर दो बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल देने में पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। शोभा शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी शादी 5 साल पहले बजीरगंज थाने के गांव नंदवारी निवासी ब्रजेश शर्मा पुत्र रोशनलाल से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। जेठ के दूसरी शादी करते ही ब्रजेश का दिमाग फिर गया दूसरी शादी के चक्कर में दो लाख रुपए मायके से लाने की कहकर प्रताड़ित करने लगे। माह फरवरी में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों से मिली रिपोर्ट दर्ज ना होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय की शरण ली। मुख्यमंत्री के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ससुराल पक्ष के ब्रजेश, केके,राजू,सुलेन्द्र,मुकेश जेपी सहित राजबाला व मंजू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को सोंप दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस