3:28 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की बिजली को आखिर किसकी नजर लगी, पूरे दिन में बामुश्किल मिली दो से तीन घंटे।

उझानी बदांयू 17 मई। लगता है उझानी की बिजली को किसी की नज़र खा गई। कल आई आंधी से रात 11 बजे सप्लाई सुचारू होकर मिल तो गई। मगर पूरी रात कुछ ब्रेक के बाद लोग अपने घरों में चैन से सो गये। मगर आज सुबह से पूरे दिन बामुश्किल दो घंटे लाइट नसीब हुई। शाम को आई हल्की आंधी लगता है रात की नींद हराम कर गई। कुछ बिजली कर्मचारियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिऐ ओर कुछ को मोबाइल की घंटी सुनाई नहीं दी। वैसे भी जिम्मेदार अधिकारी सब स्टेशन पर निवास करते ही कहां है, ज्यादातर बदायूं चले जाते हैं। जनता का दर्द समझने की किसी को जरुरत कहां।

विज्ञापन एक्सप्रेस