1:19 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस

तहसील सहसवान में जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । तहसील सहसवान पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसील सहसवान पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त समस्त तहसीलों पर संबंधित उपजिला मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस